Online Return को digitally sign करने की व्यवस्था वर्तमान में ऐच्छिक रखी गयी है। यदि व्यापारी द्वारा online return को digitally sign किया गया है तो उसे सम्बन्धित return की hard copy विभाग में नहीं जमा करनी है। Online return के digitally sign न होने पर उसे soft copy के रुप में स्वीकार किया जायेगा तथा उसे सम्बन्धित माह में return जमा करने की अंतिम तिथि के सात दिन के अन्दर विभाग में online जमा किये गये return की printed copy तथा प्राप्त online रसीद जमा करना अनिवार्य है।